सोशल संवाद / चक्रधरपुर: फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत देशव्यापी अभियान ‘Sundays on Cycle’ के 100वें संस्करण के अवसर पर 60वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा कमांडेंट श्री अम्बुज मुथल के नेतृत्व में साइकिल रैली एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़े : महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों तथा क्षेत्र में निवासरत कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना था।
इस आयोजन के माध्यम से ‘फिट इंडिया, स्वस्थ भारत’ का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
कमांडेंट श्री अम्बुज मुथल ने सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।











