---Advertisement---

10,468 दारोगा की होगी भर्ती

By Riya Kumari

Published :

Follow
10,468 दारोगा की होगी भर्ती

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार में प्रशासनिक सख्ती के लिए पुलिस बल को और मजबूत किया जायेगा. इसके तहत बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष के कुल 10,468 पदों पर सीधी बहाली होगी. साथ ही 10,469 पद प्रोमोशन से भरे जायेंगे. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

यह भी पढे : कोल इंडिया में बने मैनेजमेंट ट्रेनी

दरअसल, बिहार पुलिस में कुल 20,937 पदों में सीधी बहाली होनी थी. लेकिन, बिहार पुलिस मैनुअल के प्रावधान के मुताबिक पुलिस अवर निरीक्षक की कुल रिक्ति का 50 फीसदी प्रोन्नति के माध्यम से सहायक अवर निरीक्षकों द्वारा भरा जाना है. ऐसे में इस प्रावधान के अनुसार, सीधी नियुक्ति के पुलिस अवर निरीक्षक और समकक्ष 20,937 पदों में से 50 फीसदी को प्रोमोशन से भरने का निर्णय लिया गया है. सभी पद वेतन स्तर-6 के हैं. गृह विभाग के अवर सचिव इंदुभूषण सिंह ने इस संबंध में 14 मई को नोटिफिकेशन जारी किया है.

आवश्यकता के अनुसार 48,447 पदों का सृजन

राज्य सरकार ने पहले बढ़ती जनसंख्या और आवश्यकता के आधार पर बिहार पुलिस में कुल 48,447 नये पद सृजित किये थे. इनमें 20,937 पद पुलिस अवर निरीक्षक व समकक्ष, 22,010 पद सिपाही व समकक्ष तथा 5,500 पद चालक सिपाही व समकक्ष के शामिल हैं. दारोगा व समकक्ष के यही 20,937 पद अब आधे-आधे हिस्से में सीधी बहाली और प्रोमोशन कोटे में बांटे गये हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---