सोशल संवाद/डेस्क : सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने ट्रेड, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1110 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष है.
यह भी पढ़े : डाक विभाग की पहल : रक्षाबंधन को राखी प्रतियोगिता से यादगार बनाने की अपील
- कुल पद 1110
- ट्रेड अप्रेंटिस 421
- ग्रेजुएट/टेक्नीशियन अप्रेंटिस 275
- डिप्लोमा/टेक्नीशियन अप्रेंटिस 414
आवश्यक योग्यता : ट्रेड अप्रेंटिस
अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित ट्रेड में पदों के लिए मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आइटीआइ पास करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा / टेक्नीशियन
इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है.
आयु सीमा : आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा. पद के अनुसार वॉक-इन इंटरव्यू का समय, तिथि एवं स्थान का विवरण जानने के लिए अधिसूचना देखें.
स्टाइपेंड :
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 9,600 से 10,560 रुपये प्रतिमाह, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 10,900 रुपये प्रतिमाह और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 12,300 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जायेगा.
- BAIL ROUPKELA ST
- अंतिम तिथि : 26 अगस्त
ऐसे करें आवेदन : आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे.
विवरण देखें : https://sailcareers. com









