---Advertisement---

Jharkhand में 16 हजार चापाकल दुरुस्त, देवघर जल योजना को 31 मार्च तक मोहलत

By Aditi Pandey

Published :

Follow
16,000 hand pumps repaired in Jharkhand

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Jharkhand में गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने व्यापक अभियान चलाया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री Yogendra Prasad ने विधानसभा में जानकारी दी कि राज्य के सभी जिलों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले दो महीनों में 16,061 खराब चापाकलों को दुरुस्त किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

उन्होंने बताया कि विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। कहीं भी चापाकल खराब होने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि गर्मी की तीव्रता बढ़ने से पहले सभी खराब चापाकलों को ठीक कर लिया जाएगा। इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष Rabindranath Mahato ने भी चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सजग रहने की सलाह दी।

इधर, देवघर शहरी जलापूर्ति योजना पर नगर विकास मंत्री Sudivya Kumar ने सदन को बताया कि पुनासी जलाशय से देवघर शहर तक पाइपलाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति की योजना पर काम जारी है। वन भूमि पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ग्राउंड लेवल सर्विस रिजर्वायर के निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति में देरी के कारण परियोजना प्रभावित हुई थी। हालांकि दिसंबर 2025 में स्टेज-वन क्लियरेंस मिल जाने के बाद अब कार्य में तेजी लाई जा रही है। विभाग ने 12 जनवरी को आदेश जारी कर परियोजना को 31 मार्च तक औपबंधिक अवधि विस्तार दिया है।

इसके अलावा परिवहन विभाग में भी नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। परिवहन मंत्री Deepak Birua ने बताया कि मोटरयान निरीक्षक के 46 रिक्त पदों में से 40 पर नियुक्ति पूरी हो चुकी है। साथ ही 21 नए पदों का सृजन कर उनकी नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी गई है। सरकार का कहना है कि पेयजल, शहरी जलापूर्ति और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version