सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों के लिए इस वर्ष 20 प्रतिशत बोनस समझौते पर सहमति बनी है। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1,44,193, औसतन 1,18,078 तथा न्यूनतम 79,334 बोनस राशि मिलेगी। चार वर्ष के लिए पुराने मैट्रिक्स को ही दोहराने पर भी सहमति बनी है। इसी माह कर्मचारियों के बैंक खाते में पैसा चला जाएगा।
यह भी पढे : झारखंड के मांदर को मिला GI टैग, ‘Mandar of Jharkhand’ नाम से पहचान
बोनस समझौते में प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता के बाद सहमति बनी। यूनियन की ओर से अध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री अविनाश अनुपम, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप सिन्हा, संयुक्त महामंत्री शंभू शरण, कोषाध्यक्ष कमलेश, सहायक सचिव अंजय एवं नितेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप साहू एवं रतन प्रमाणिक समेत पूरी टीम की भूमिका रही।
वहीं प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड अजीतेश मूंगा, एचआर हेड दिपेश चौलिया, आईआर हेड विक्रम सिंह, मटेरियल हेड शंतनु भट्टाचार्य, असेंबली हेड अमित भारती, फाइनेंस विभाग तथा प्लांट के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता हुआ।
उत्पादन और गुणवत्ता पर भी रहेगा जोर
आगामी वर्ष के लिए प्लांट ने उत्पादन और गुणवत्ता से जुड़े लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं। वार्षिक ऑपरेटिंग प्लान (AOP) के तहत अगले वर्ष 1,89,985 इंजन के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। वहीं लाभ का लक्ष्य 883 निर्धारित किया गया है। इंजन की गुणवत्ता के लिए BIS (Before In Service) में अधिकतम 550 PPM का लक्ष्य रखा गया है।











