सोशल संवाद/डेस्क : बिहार में 26 हजार कॉलेज शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत लगभग 6600 व्याख्याताओं और 11 हजार से अधिक गैर शैक्षणिक कर्मियों की नियुक्ति होगी।
इसके अलावा नए खुलने वाले 211 डिग्री कॉलेजों में भी लगभग 9300 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें शिक्षकों के अलावा गैर शैक्षणिक पद शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, रिक्तियों की पहचान कर ली गयी है। अब सूबे में बड़े पैमाने पर कॉलेज शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का लक्ष्यइस साल के अंत तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर लेने की है। राज्य के 13 विश्वविद्यालयों में इन कॉलेज शिक्षकों और कर्मियों की नियुक्ति की जानी है। यहां इस समय आधे से अधिक पद रिक्त पड़े हैं।









