सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने आज से दिल्ली में 42 जनकल्याण शिविर आयोजित किये हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9.15 बजे पहले जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया जिसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विश्वास नगर विधानसभा में जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया। दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा में जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया।
यह भी पढ़े : US-Iran शांति समझौते के बाद पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे सस्ते? केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्ली के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों, महापौर, उपमहापौर, एन.डी.एम.सी. सदस्यों के आलावा प्रदेश महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने जनकल्याण शिविरों का लोकार्पण किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज विश्वास नगर विधानसभा में दिल्ली सरकार के द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश शर्मा, अभय वर्मा एवं संजय गोयल, दिल्ली की उपमहापौर डा. मोनिका पंत, भाजपा के शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जनकल्याण शिविर का लोकार्पण करने के पश्चात हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि — यह जनकल्याण शिविर आयोजन दिल्ली की भाजपा सरकार की अनूठी पहल है – इन जनकल्याण शिविरों से मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार अपने साथ ही केन्द्र सरकार की बहुत सी योजनाओं एवं सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार ले आई है और जनता आज उन्हे आशीर्वाद दे रही है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार के देश के 140 करोड़ जनता के हितों के लिए काम किया है और किसी ना किसी योजना के तहत देश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है चाहे वह युवा हो, महिला हो, किसान हो या गरीब वर्ग हो। इसी प्रकार से दिल्ली में श्रीमती रेखा गुप्ता की सरकार के भी सवा साल हो चुके हैं और इन 15 महीनों में विकास के साथ साथ और भी वे काम जो पिछले 20 वर्गों से रुके हुए थे, यमुना सफाई के साथ ही आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड बनने तक के जनहित के कार्य किए गए हैं। ।
मल्होत्रा ने कहा कि जनता तक सरकार सीधे पहुंच रही है और उसके लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन पूरी दिल्ली में 41 स्थानों पर आयोजित किए गए हैं। जनकल्याण के शिविर में जनता की जो भी समस्या होगी उसका निवारण किया जाएगा और साथ ही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता के साथ ही हमारे निगम पार्षद, विधायक और सरकारी कर्मचारी भी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन से लेकर दिल्ली में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड से लेकर 22 योजनाओं का समाधान किया जाएगा।










