---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर में शाम 5 बजे तक 58.19% वोटिंग: किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23%, पुलवामा में सबसे कम 43.87% मतदान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.19% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा 77.23% मतदान किश्तवाड़ में हुआ है।

सबसे कम वोटिंग पुलवामा में हुई, यहां 43.87% मतदान किया गया। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल होंगे।

बिजबिहाड़ा विधानसभा सीट से पीडीपी की प्रत्याशी इल्तिजा मुफ्ती ने वोट डाला, वे पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी हैं। किश्तवाड़ से बीजेपी की कैंडिडेट शगुन परिहार ने भी वोट डाला।

शगुन ने आरोप लगाया था कि किश्तवाड़ के बागवान मोहल्ले में बिना पहचान पत्र के वोट डलवाए गए। इसके बाद माहौल गर्म हो गया, जिसके चलते कुछ देर वोटिंग रुकी रही।

पहले फेज की वोटिंग को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडित भी वोट डाल रहे हैं। उनके लिए दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में 24 स्पेशल बूथ बनाए गए हैं।

2014 में पहले फेज में 22 सीटें पर हुई थी वोटिंग

साल 2014 के विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में दक्षिण कश्मीर की 22 सीटों पर चुनाव हुए थे। तब 11 सीटों पर महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP को जीत मिली थी। भाजपा और कांग्रेस ने 4-4 सीटें जीती थीं। वहीं फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को 2 और CPI (M) को एक सीट मिली थी।

2024 लोकसभा चुनाव के लिहाज से बात करें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस 11 सीट, PDP 5, कांग्रेस 4 और भाजपा 3 पर आगे थी। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 9, नेशनल कॉन्फ्रेंस 6, PDP 4 और भाजपा 2 सीटों पर आगे रही। 2014 में नेशनल कॉन्फ्रेंस 11, PDP 5, कांग्रेस और भाजपा को तीन-तीन सीटों पर बढ़त मिली।

90 सीटों पर 3 फेज में हो रही वोटिंग

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर फर्स्ट फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 2014 चुनाव में PDP ने सबसे ज्यादा 28 और भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं। दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाई थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version