---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल:4 साल में दूसरी टूट

By Riya Kumari

Published :

Follow
उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल:4 साल में दूसरी टूट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 9 में से 6 सांसद सोमवार को एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए। बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनके नंदनवन बंगले पर बैठक की। इसके बाद बागी सांसदों ने शिंदे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी बदलने का ऐलान किया।

यह भी पढे : ईडी पार्टी के चंदा चोरों को चोरी करते जरा भी शर्म नहीं आई, इन्हें तो सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है- संजय सिंह

इस दौरान शिंदे ने कहा- जब हमने विद्रोह किया था, तब 40 विधायक थे और अब छक्के लग चुके हैं। 2022 में पार्टी और धनुष-बाण बचाने के लिए विद्रोह किया था। हमारी लड़ाई बालासाहेब के विचारों को बचाने के लिए है, इसीलिए आज इन 6 सांसदों ने बालासाहेब की असली शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है।

6 सांसदों के शामिल होने के बाद लोकसभा में शिंदे गुट के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है। वहीं उद्धव गुट में 9 में से सिर्फ 3 सांसद बचे हैं। 2022 के बाद शिवसेना में दूसरी बार टूट हुई।

आदित्य ठाकरे बोले- पार्टी बदलने वाले सांसद बिकाऊ

सांसदों के दल-बदल पर उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने X पर लिखा- पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने साबित कर दिया है कि उनकी वफादारी बिकाऊ है। कम से कम यह मान लीजिए कि लालच की वजह से आपने रातोंरात बिना किसी शर्म के यह सब छोड़ दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version