लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श, डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को होटल अल्कोर, बिष्टुपुर, जमशेदपुर के प्रोफेशनल हॉल में द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “Let’s Unite, Inspire and Serve Together” अर्थात “आइए, एकजुट हों, प्रेरित करें और मिलकर सेवा करें” थी।

यह भी पढ़े: IIT खड़गपुर में बनेगा देश का पहला AI स्कूल:35 करोड़ खर्च

समारोह की मुख्य अतिथि PMJF लायन सुभ्रा मजूमदार, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट 322A रहीं। IPDG PMJF लायन संजय कुमार एवं प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन कंचन कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। PMJF लायन राहुल वर्मा ने इंस्टॉलेशन अधिकारी तथा PDG लायन राजीव रंजन ने इंडक्शन अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का कुशल संचालन लायन पी. पुष्पलता ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में किया।

इस अवसर पर विभिन्न लायंस क्लबों के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (DC), जोन चेयरपर्सन (ZC), अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। क्लब की सदस्य लायन रेशमी सिंह, लायन पूजा रानी ,लायन ज्योति पांडे एवं लायन किरण भट्टाचार्य भी उपस्थित रहीं।

लायनिस्टिक वर्ष 2026–2027 के लिए नई टीम का औपचारिक इंस्टॉलेशन किया गया, जिसमें लायन एम. सेनापति को अध्यक्ष, लायन एग्नेस बॉयल को सचिव तथा लायन अमरेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह ने नेतृत्व, मैत्री, एकता और मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया। सभी सदस्यों ने समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने तथा लायंस के आदर्श वाक्य “We Serve – हम सेवा करते हैं” के अनुरूप सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version