सेताहाका गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती; मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सेताहाका गांव में महान जननायक एवं शिक्षाविद बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उरांव सरना समिति के पदाधिकारियों द्वारा बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

यह भी पढ़े: सातवीं अविरल मेमोरियल अंतर विद्यालय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का समापन, विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

इस अवसर पर बच्चों और युवाओं में शिक्षा, खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कई शैक्षणिक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, गांव की लाइब्रेरी में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

जयंती समारोह के दौरान खेलकूद और पारंपरिक प्रतियोगिताओं का भी भव्य आयोजन हुआ। इसमें फुटबॉल, तीरंदाजी, बाल दौड़, बालिका दौड़, खो-खो, पैदल रेस और तैराकी जैसी प्रतिस्पर्धाएं शामिल रहीं। वहीं, महिलाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस और हांडी फोड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, घाटशिला कॉलेज के प्रोफेसर इंदल पासवान, राष्ट्रीय फुटबॉलर विमल बिरुवा, मुखिया सोमनाथ कोया, उरांव सरना समिति के अध्यक्ष विमल खलखो, सचिव अरुण टोप्पो, पाहन मांगरा कोया, बबलू लकड़ा, सूरज टोप्पो, दशरथ कच्छप, लाइब्रेरी संचालक मनीष टोप्पो तथा बंधना कच्छप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version