सोशल संवाद/चक्रधरपुर: मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया, चक्रधरपुर के सभागार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दूसरे इन-हाउस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 66 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान हैप्पी क्लासरूम (Happy Classroom) और पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
यह भी पढे : HDFC Bank UPI Rules: 1 जनवरी 2027 से ₹500 तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट, जानें नया नियम
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू, उप प्राचार्या आरती कोड़वार, एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती और रिसोर्स पर्सन्स ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
रोचक और तनावमुक्त पढ़ाई पर जोर
हैप्पी क्लासरूम सत्र में शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाई को सरल, रोचक और गतिविधि आधारित बनाने के तरीके बताए गए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित, तनावमुक्त और सकारात्मक माहौल देना है, ताकि वे खुशी और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई कर सकें।
वहीं, पर्यावरण अध्ययन सत्र में शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े विषयों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई। इसके माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति समझ, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।
शिक्षकों ने साझा किए अनुभव
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियां प्रस्तुत कीं और अपने विचार व अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सह एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती ने प्राचार्य के. नागराजू, उप प्राचार्या आरती कोड़वार, रिसोर्स पर्सन्स रूपम प्रभा, संदीप कांति महतो, संदीप कर्मकार, निशत परवीन, चिरंजीत जाना, दुबराज महतो, सुशोवन जाना और सुश्री अनामिका सहित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
मंच का संचालन कौस्तव चटर्जी ने किया।











