झारखंड में बिजली की दर 50% तक बढ़ाने की तैयारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में बिजली की दर 50% तक बढ़ाने की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड में बिजली की दर 50% तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जेबीवीएनएल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को दे सकता है। इसके लिए आगामी वित्तीय वर्ष का टैरिफ पिटिशन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे अंतिम रूप देकर नियामक आयोग के समक्ष दाखिल किया जाएगा।

यह भी पढे : मधुसूदन पब्लिक स्कूल में 66 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, हैप्पी क्लासरूम और पर्यावरण अध्ययन पर हुई चर्चा

Sunrise Enclave

जानकारी के अनुसार, बिजली वितरण निगम का सालाना रेवेन्यू गैप करीब 19 हजार करोड़ रुपये है। बिजली खरीद-बिक्री के अंतर के अलावा स्थापना खर्च, नई योजनाओं के क्रियान्वयन और वितरण संसाधनों के विकास पर होने वाला खर्च इस गैप की प्रमुख वजह है। वित्तीय अंतर को पाटने के लिए जेबीवीएनएल बिजली दर में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

पिछले टैरिफ पिटिशन में निगम ने करीब 59 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने केवल 6.12 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। नई दरें एक अप्रैल 2026 से लागू की गई थीं। उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ और निगम की वित्तीय जरूरतों का आकलन करने के बाद ही नियामक आयोग नई दरों पर अंतिम फैसला लेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---