मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, 4 माह से नहीं मिला वेतन, सरकार से लगायी वापसी की गुहार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड के  हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के मजदूरों का विदेशों में फंसने का सिलसिला जारी है. झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर मलेशिया से सामने आया है. इस बार झारखंड के 70 प्रवासी मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं. पिछले चार माह से मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है.

यह भी पढ़े : गोविन्दपुर शेष नगर में जमीन का हो रहा अतिक्रमण, अविलम्ब रोक लगाने की मांग, विधायक मंगल कालिंदी पर लगाया संरक्षण का आरोप

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है. साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है. लोग रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं और वहां उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बड़ी मुश्किल से मजदूर अपने वतन लौट पा रहे हैं. सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि झारखंड के 70 मजदूर मलेशिया  में फंसे हुए हैं. ये फंसे हुए मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के रहने वाले हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट