सोशल संवाद/डेस्क : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ( (एनएमसी) ने राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 740 नई सीटों को मंजूरी दी है। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 190 और निजी मेडिकल कॉलेजों में 550 सीटों की वृद्धि हुई है। सीटें बढ़ने के बाद अब राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 4160 एमबीबीएस सीटों पर नामांकन होगा।
यह भी पढे : रिम्स में एमबीबीएस की सीटें 180 से बढ़ कर हुईं 250
इससे राज्य के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भी विकल्प बढ़ेंगे। कम कटऑफ में भी नामांकन की संभावना बढ़ेगी। बढ़ी हुई सीटों के बाद बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब 1710 व निजी मेडिकल कॉलेजों में 2450 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इस बार पीएमसीएच, एनएमसीएच में 50-50 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। पीएमसीएच में 250 और एनएमसीएच में 200 सीटों पर दाखिला होगा। जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज भागलपुर, श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज, मुजाफ्फरपुर और दरभंगा मेडिकल कॉलेज में क्रमश 30-30 सीटों की बढ़ोतरी हुई। सभी पांचों मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर 190 सीटें बढ़ी हैं।










