आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आशियाना गार्डन में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह सुबह फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े : कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव आशियाना गार्डन स्थित फ्लैट में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनका बेटा अमेरिका में और बेटी बेंगलुरु में रहती है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
सोनारी थाना के एएसआई दिवाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में आगे की जानकारी मिल सकेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version