जमशेदपुर में श्याम भक्त मंडल का दीपावली मिलन समारोह, मारवाड़ी समाज सम्मानित

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में श्याम भक्त मंडल का दीपावली मिलन समारोह, मारवाड़ी समाज सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भालूबासा स्थित शीतल भवन में श्याम भक्त मंडल भालूबासा की ओर से दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा श्याम की आराधना और दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढे : कश्मीर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, 35 गांवों में तलाशी के बाद सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी

Sunrise Enclave

इस अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। इन संस्थाओं ने दीपावली के अवसर पर लोगों को उचित दरों पर शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराई थीं। समाजहित में किए गए उनके कार्यों के लिए प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न और श्याम नाम का दुपट्टा भेंट किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि दीपावली जैसे व्यस्त त्योहार के दौरान भी मारवाड़ी समाज के लोग अपने व्यापारिक और व्यक्तिगत कार्यों से समय निकालकर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में योगदान देते हैं। उनकी सेवा भावना सराहनीय है।

श्याम भक्त मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के दौरान जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज की ओर से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयां लागत मूल्य पर वितरित की गईं। इसका लाभ 10 हजार से अधिक परिवारों को मिला। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर धरातल पर समाज के लिए काम करने की जरूरत है। सामाजिक गतिविधियों से आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है।

कार्यक्रम में श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष मुरारी गोयल, सचिव बजरंग केवलका, संस्थापक मुरारी लाल डॉगबाजियां, महावीर अग्रवाल, राजू खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, हैप्पी अग्रवाल, नितिन चौधरी, संजय शर्मा, बिमल अग्रवाल, हरी राव, रिंकू अग्रवाल, ऊषा गुप्ता, विकास अग्रवाल और मालीराम अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं, मारवाड़ी समाज काशीडीह की ओर से महासचिव अंकित मोदी, उपाध्यक्ष संजय शर्मा और कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल एवं पीयूष अग्रवाल शामिल हुए।

समारोह में साकची, गोलमुरी, काशीडीह, जुगसलाई, मानगो, कदमा, ट्यूबुलाडुंगरी और टेल्को सहित विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली पर शुद्ध मिठाई उपलब्ध कराने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों को श्याम पट्टा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। अंत में बाबा श्याम के जयकारों के साथ मालीराम अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद सभी ने आपसी मिलन और सौहार्द के माहौल में अल्पाहार ग्रहण किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---