सोशल संवाद / रांची : सीएम हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनीसेफ के 10 बाल पत्रकारों ने मुलाकात की। बाल पत्रकारों ने सीएम के साथ बाल अधिकारों में किए गए सकारात्मक बदलावों और अपने सपनों एवं भविष्य को लेकर संवाद किया।
यह भी पढे : Rare Disease Drug: ₹9 करोड़ की दवा अब ₹2.5 लाख में, 7 बच्चों को मिलेगा मुफ्त इलाज
मुख्यमंत्री ने बाल पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों का सहजता, आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ जवाब दिया। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना और सरल, सहज एवं प्रेरक शब्दों में उनके प्रश्नों का समाधान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से दूर रखने के लिए समीक्षा कर समाधान निकालने का प्रयास होगा। सरकारी | स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद
में विशेष रुची रखने वाले विद्यार्थियों को भी खेल प्रतिभा निखारने के लिए सरकार द्वारा खेल सामग्री उपलब्ध कराने, पंचायत स्तर पर खेल मैदान निर्माण का निर्णय लिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक स्तर में सुधार लाया जा रहा है।
बच्चों से जुड़े फैसलों में उनकी भागीदारी जरूरी’
यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख, डॉ. कनीनिका मित्र ने कहा कि बच्चों के साथ 80 वर्षों के अपने कार्य अनुभव से यूनिसेफ का यह दृढ़ मत है कि बच्चों को केवल योजनाओं और नीतियों के लाभार्थी के रूप में ही नहीं, बल्कि उनके जीवन को प्रभावित करने वाले निर्णयों में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। बाल पत्रकारों में सोनू उरांव, खुशबू कुमारी, तनु कुमारी, सोफिया व अन्य उपस्थित थे।











