Jamshedpur Traffic News: 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री, बसों को छूट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur Traffic News: 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री, बसों को छूट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 24 नवंबर को शहर में सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक रहेगी। हालांकि, यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

यह भी पढे : Ranchi Traffic News: गुरु नानक जयंती पर ट्रैफिक डायवर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद

Sunrise Enclave

16 घंटे तक शहर में नहीं चलेंगे भारी वाहन

पूर्वी सिंहभूम के यातायात पुलिस उपाधीक्षक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, 24 नवंबर को तय समय के दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और न ही शहर के अंदर चल सकेंगे। यात्री बसों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिया गया फैसला

यातायात पुलिस के अनुसार, गुरु नानक प्रकाश पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। ऐसे में सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों को दिए गए निर्देश

यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और यातायात थाना प्रभारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

प्रशासन ने पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की तैयारी की है। ऐसे में 24 नवंबर को शहर में भारी वाहन लेकर निकलने वाले लोगों को इस आदेश का ध्यान रखना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---