IND A vs PAK A Weather Report: भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की कितनी संभावना? जानें दोहा का मौसम

By Riya Kumari

Published :

Follow
IND A vs PAK A Weather Report: भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की कितनी संभावना? जानें दोहा का मौसम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज यानी 22 नवंबर को भारत ए और पाकिस्तान शाहीन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। लेकिन फैंस के मन में एक सवाल है कि क्या बारिश मैच का मजा किरकिरा करेगी या पूरे 50 ओवर का खेल देखने को मिलेगा?

यह भी पढे : IND vs NZ: ऋषभ पंत का शतक, भारत ने बनाए 720 रन, न्यूजीलैंड पर दबाव

Sunrise Enclave

यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। स्थानीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 1 बजे शुरू होगा।

दोहा में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को दोहा में गर्मी के साथ धुंधली धूप रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सबसे राहत की बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना केवल 1 प्रतिशत बताई गई है। ऐसे में बारिश के कारण मैच रुकने की आशंका काफी कम है।

क्या पूरे 50 ओवर का होगा मुकाबला?

मौसम का अनुमान भारत ए और पाकिस्तान शाहीन के मैच के लिए अच्छा संकेत दे रहा है। बारिश की संभावना कम होने के कारण फैंस को पूरे 50 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हालांकि, दोपहर में करीब 29 डिग्री तापमान खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकता है। ऐसे में गर्मी से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने पर खिलाड़ियों को विशेष ध्यान देना होगा।

दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---