Eisha Singh-Avinash Mishra Controversy: भाई ने लीक की WhatsApp चैट, अभिनेता ने मांगी माफी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Eisha Singh-Avinash Mishra Controversy: भाई ने लीक की WhatsApp चैट, अभिनेता ने मांगी माफी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टीवी अभिनेत्री Eisha Singh और अभिनेता Avinash Mishra के रिश्ते को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। ईशा के भाई रुद्राक्ष सिंह चौहान ने अविनाश के साथ हुई कथित WhatsApp बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस चैट में अविनाश अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। रुद्राक्ष ने आरोप लगाया है कि अविनाश अब पूरे मामले की कहानी बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढे : KBC में 5 करोड़ जीतने वाली पहली महिला कौन थीं? जानें सनमीत कौर की कहानी

Sunrise Enclave

चैट में अविनाश ने क्या लिखा?

रुद्राक्ष ने 23 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर WhatsApp चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें रुद्राक्ष के कई वॉइस नोट्स के जवाब में अविनाश का एक मैसेज दिखाई दे रहा है।

कथित मैसेज में अविनाश ने लिखा कि वह अपने किए का बचाव नहीं कर सकते। उनसे बड़ी गलती हुई है और उन्हें खुद पर शर्मिंदगी है। उन्होंने रुद्राक्ष की बातों से सहमति जताते हुए अपने व्यवहार के लिए दिल से माफी भी मांगी।

रुद्राक्ष का दावा है कि यह बातचीत 1 नवंबर की है। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अविनाश पर आरोप लगाया कि अब वह गाने बजाकर मामले की कहानी बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

बहन Eisha Singh नहीं चाहतीं विवाद आगे बढ़े

रुद्राक्ष ने बाद में वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उनके परिवार के सदस्य नहीं चाहते कि इस विवाद के कारण सोशल मीडिया पर नफरत फैले। उनके मुताबिक, ईशा भी इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं।

हालांकि, रुद्राक्ष का कहना है कि वह अपनी बहन की चुप्पी का फायदा उठाकर किसी को कहानी बदलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा ईशा को उकसाने की कोशिश हुई तो वह चुप नहीं बैठेंगे।

बिग बॉस 18 में करीब आए थे ईशा और अविनाश

Eisha Singh और अविनाश मिश्रा की नजदीकियां रियलिटी शो बिग बॉस 18 के दौरान बढ़ी थीं। शो के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रहीं। हाल ही में दोनों के बीच अनबन और ब्रेकअप की खबरें सामने आईं।

सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और साथ की तस्वीरें हटाने की खबरों ने भी इन चर्चाओं को हवा दी। इससे पहले अविनाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने और रिश्तों को सार्वजनिक मनोरंजन नहीं बनाने की अपील की थी।

फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर विवाद जारी है। वहीं, सोशल मीडिया पर साझा की गई कथित चैट और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट