रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल: कन्फर्म सीट नहीं मिलने पर भी वेटिंग टिकट के रिफंड में कटौती, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

By Riya Kumari

Published :

Follow
रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल: कन्फर्म सीट नहीं मिलने पर भी वेटिंग टिकट के रिफंड में कटौती, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भारतीय रेलवे में टिकट बुकिंग और रिफंड की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। IRCTC से वेटिंग टिकट बुक करने वाले यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जब चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट कन्फर्म नहीं होता। टिकट अपने आप रद्द हो जाता है, लेकिन यात्रियों को पूरा पैसा वापस नहीं मिलता। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब रेलवे यात्री को सीट उपलब्ध नहीं करा पाया, तो रिफंड में कटौती क्यों की जा रही है?

यह भी पढे : Train Rules: ट्रेन में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही खोल सकेंगे मिडिल बर्थ, जानें रेलवे का पूरा नियम

Sunrise Enclave

दो टिकट कन्फर्म नहीं हुए, रिफंड में हुई कटौती

इस समस्या का एक मामला दो अलग-अलग ट्रेनों के टिकट से जुड़ा है। पहला टिकट PNR 2300273852 के तहत ट्रेन संख्या 12826 में 21 नवंबर 2026 को आनंद विहार से गोमो तक बुक किया गया था। यह टिकट 3E क्लास में वेटिंग लिस्ट 12 पर था। चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट कन्फर्म नहीं हुआ और सिस्टम ने इसे स्वतः रद्द कर दिया।

वहीं, दूसरा टिकट PNR 6412768605 के तहत ट्रेन संख्या 22811 में 25 नवंबर को गोमो से नई दिल्ली के लिए बुक किया गया था। यह टिकट 3A क्लास में वेटिंग लिस्ट 7 पर था। चार्ट बनने के बाद भी सीट कन्फर्म नहीं हुई। इसके बाद टिकट रद्द कर दिया गया और यात्री को 2,420 रुपये का रिफंड 3 से 4 दिनों में मिलने का संदेश भेजा गया।

पूरा पैसा लेने के बाद रिफंड में कटौती क्यों?

यात्रियों का सवाल है कि टिकट बुक करते समय रेलवे पूरा किराया और अन्य शुल्क लेता है। लेकिन जब सीट कन्फर्म नहीं होती और टिकट अपने आप रद्द हो जाता है, तब भी रिफंड में कटौती की जाती है। इससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

रिफंड में देरी से बढ़ती है परेशानी

वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होने पर यात्रियों को दूसरी ट्रेन या बस से सफर करने की व्यवस्था करनी पड़ती है। ऐसे में पहले टिकट का पैसा वापस आने में कई दिन लग जाते हैं। यात्रियों को नई टिकट बुक करने के लिए दोबारा पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

रेलवे की रिफंड व्यवस्था की समीक्षा की मांग

रेलवे के नियमों के अनुसार ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर कन्वीनियंस फीस और चार्ट तैयार होने के बाद वेटिंग टिकट रद्द होने पर क्लर्केज शुल्क जैसे प्रावधान लागू होते हैं। हालांकि, यात्रियों का मानना है कि जब रेलवे सीट उपलब्ध नहीं करा पाता, तो रिफंड से होने वाली कटौती पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। इससे आम यात्रियों को राहत मिल सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट