Journalist Abhishek Bharti Arrested: जमशेदपुर से पत्रकार गिरफ्तार, विधायक भूषण बाड़ा केस से जुड़ा मामला

By Riya Kumari

Published :

Follow
Journalist Abhishek Bharti Arrested: जमशेदपुर से पत्रकार गिरफ्तार, विधायक भूषण बाड़ा केस से जुड़ा मामला

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: झारखंड के सिमडेगा जिले की पुलिस ने पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। बुधवार (25 नवंबर) की रात पुलिस ने बिष्टुपुर इलाके में छापेमारी कर उन्हें पकड़ा। यह कार्रवाई सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना में दर्ज कांड संख्या 25/2026 के तहत की गई है। मामला सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित है।

यह भी पढे : टाटा मोटर्स में धरना समाप्त: मृतक कर्मचारी के बेटे को मिलेगी स्थाई नौकरी, परिवार को 77 लाख रुपये का समझौता

Sunrise Enclave

नाबालिग के दादा ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार, विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग किशोरी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी बीच किशोरी के दादा ने सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में पत्रकार अभिषेक भारती और दिलीप तिर्की पर नाबालिग का अपहरण करने और दबाव बनाकर विधायक के खिलाफ झूठा बयान दिलवाने का आरोप लगाया गया था। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दिलीप तिर्की पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में सिमडेगा पुलिस पहले ही कार्रवाई करते हुए दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उन्हें रांची के जोन्हा जंगल इलाके से पकड़ा था। इसके बाद दूसरे नामजद आरोपी पत्रकार अभिषेक भारती की तलाश की जा रही थी। आखिरकार पुलिस ने बुधवार रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विधायक के खिलाफ आरोपों की भी जांच जारी

गौरतलब है कि विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस पूरे मामले में अलग-अलग शिकायतों और आरोपों की जांच की जा रही है।

पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल सिमडेगा पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट