विदेश जाने वालों के लिए WhatsApp का नया फीचर, अब ऐप से ही खरीद सकेंगे eSIM डेटा प्लान; नहीं पड़ेगी लोकल SIM की जरूरत

By Riya Kumari

Published :

Follow
विदेश जाने वालों के लिए WhatsApp का नया फीचर, अब ऐप से ही खरीद सकेंगे eSIM डेटा प्लान; नहीं पड़ेगी लोकल SIM की जरूरत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: विदेश यात्रा करने वालों के लिए WhatsApp एक नया फीचर लाने जा रहा है। इसकी मदद से यूजर्स सीधे WhatsApp ऐप के अंदर से ही इंटरनेशनल eSIM डेटा प्लान खरीद सकेंगे। यानी दूसरे देश में पहुंचने के बाद इंटरनेट चलाने के लिए लोकल SIM खरीदने या महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक लेने की परेशानी कम हो सकती है। इस सुविधा के लिए यूजर्स को अपना मौजूदा व्हाट्सप्प नंबर भी बदलने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढे : WhatsApp New Feature: अब पहले से शेड्यूल करें मैसेज, फोन बंद होने पर भी होगा सेंड

Sunrise Enclave

WhatsApp ऐप में मिलेगा eSIM खरीदने का विकल्प

व्हाट्सप्प के इस नए फीचर के जरिए यूजर्स विदेश यात्रा के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा प्लान चुन सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। पूरा प्रोसेस व्हाट्सप्प के अंदर ही पूरा किया जा सकेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर को Android के बीटा वर्जन 2.26.47.4 में देखा गया है। फिलहाल इस पर काम चल रहा है और सभी यूजर्स के लिए इसे जारी नहीं किया गया है।

पुराना मोबाइल नंबर रहेगा चालू

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि विदेश यात्रा के दौरान यूजर्स अपना पुराना भारतीय नंबर इस्तेमाल कर सकेंगे। eSIM के जरिए इंटरनेट डेटा मिलेगा, जबकि व्हाट्सप्प अकाउंट पहले की तरह मौजूदा नंबर से जुड़ा रहेगा।

इससे यात्रियों को अपना भारतीय SIM कार्ड बदलने या व्हाट्सप्प पर नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, eSIM इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन में eSIM सपोर्ट होना जरूरी है।

Jio और Verizon जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए व्हाट्सप्प अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के साथ काम कर रहा है। इनमें Jio, Verizon, Smart Axiata और Smart Communications जैसी कंपनियों के नाम सामने आए हैं।

इस साझेदारी के जरिए अलग-अलग देशों में इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराने की योजना है। हालांकि, किन देशों में और किस कीमत पर ये प्लान मिलेंगे, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कब शुरू होगा WhatsApp का eSIM फीचर?

व्हाट्सप्प के इस नए फीचर की आधिकारिक लॉन्च तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। फिलहाल यह शुरुआती चरण में है। कंपनी इसे कब और किन देशों में उपलब्ध कराएगी, इसकी जानकारी का इंतजार है।

फीचर लॉन्च होने के बाद विदेश यात्रा करने वाले लोगों को इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लोकल SIM खरीदने या रोमिंग पैक पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट