सोशल संवाद/डेस्क : मौसम की मार और आपूर्ति से जुड़ी अनिश्चितताओं से आने वाले महीनों में भारत में महंगाई बढ़ सकती है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को मासिक रिपोर्ट में यह आशंका जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, त्योहारी मांग, मौसम से जुड़ी अनिश्चतताओं से खाद्य व गैर-खाद्य वस्तुओं के दाम चढ़ सकते हैं। हालांकि, कच्चे तेल की घटती कीमतों और मजबूत होते रुपये से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। नवंबर तक त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत से लागत बढ़ सकती है, जिससे अगले महीने महंगाई में तेजी संभव है। वहीं अलनीनो अनिश्चितताओं से महंगाई का दबाव बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े : अब एमजीएम में मुफ्त में एचबीए 1 सी जांच
मध्यपूर्व संघर्ष का प्रभाव : मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और होर्मुज से शिपिंग के जोखिमों से भारत के तेल आयात बिल और समुद्री मालभाड़े में अस्थिरता बनी रह सकती है, जिसका असर थोक और खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है।
कमजोर बारिश से दूध से बने उत्पाद हो सकते हैं महंगे
बेंगलुरु। कम बारिश और चारे की कमी से मक्खन, घी की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने की आशंका है। सर्दियों में दूध उत्पादन में होने वाली मौसमी बढ़ोतरी धीमी पड़ने और डेयरी कंपनियों के भंडार घटने से आने वाले समय में इन उत्पादों की किल्लत बढ़ सकती है। इससे दूध से जुड़े उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के आसार जताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अमूल अपने वितरण नेटवर्क में मक्खन, घी और क्रीम उत्पादों की कमी का सामना कर रही है।











