अब एमजीएम में मुफ्त में एचबीए 1 सी जांच

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Now, free HbA1c testing at MGM

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों को शुगर की महत्वपूर्ण जांच एचबीए। सी की मुफ्त सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में मशीन लगाई जाएगी। अगले महीने मशीन आने के बाद जांच शुरू करने की तैयारी है।

यह भी पढ़े : मंईयां सम्मान जैसी योजनाएं बंद हुईं तो केंद्र जिम्मेवारः राधाकृष्ण

Sunrise Enclave

इससे सबसे अधिक राहत मधुमेह के मरीजों को मिलेगी, जिन्हें अब तक यह जांच कराने के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता था। जानकारी के अनुसार, एचबीए। सी जांच की मशीन एमजीएम मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है, लेकिन जांच के लिए जरूरी केमिकल (रीएजेंट) पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण वहां जांच नहीं हो पाती है। ऐसे में मरीजों को बाहर से जांच कराने की सलाह दी जाती है। शहर की निजी पैथोलॉजी में एचबीए 1 सी जांच कराने के लिए मरीजों को 350 से 600 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। अब मशीन को कॉलेज से अस्पताल में लाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद पर्याप्त मात्रा में रीएजेंट खरीदकर जांच शुरू की जा सकेगी। अस्पताल के पास रीएजेंट की खरीद के लिए अधिक बजट उपलब्ध है।

एमजीएम में यह सुविधा शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल की ओपीडी में हर महीने हजारों मरीजों को डॉक्टर इस जांच की सलाह देते हैं। ऐसे में अस्पताल में ही जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को निजी पैथोलॉजी सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
एचबीएसी जांच सामान्य ब्लड शुगर जांच से अलग होती है। इससे पिछले करीब तीन महीने के दौरान मरीज के रक्त में शुगर के औसत स्तर का पता चलता है। वहीं, सामान्य ब्लड शुगर जांच में उस समय रक्त में शुगर का स्तर सामने आता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---