झारखंड में साहिबगंज एवं पाकुड़ के रास्ते मानसून की एंट्री , जानिए किन जिलों में हो रही है झमाझम बारिश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मानसून की एंट्री

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड वासियों को भीषण गर्मी से राहत पाने की खुशी मिली. करीब एक सप्ताह इंतजार के बाद शुक्रवार को झारखंड में मानसून की एंट्री हो गई. बिहार होते हुए झारखंड में पाकुड़ और साहेबगंज के रास्ते मॉनसून की एंट्री हुई है. मानसून कंट्री से किन दो जिलों के अलावे कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. जबकि जमशेदपुर में प्री-मानसून की बारिश अलग-अलग क्षेत्र में कहीं कम कहीं ज्यादा हो रही है. इसके पहले गर्मी ने लोगों का हाल खराब कर दिया था. मॉनसून की एंट्री से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े : जॉब कैम्प : मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में 21 जून को आयोजित होगा रोजगार शिविर, 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मॉनसून की पुष्टि रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक आनंद ने की है. मॉनसून के आने से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होगी.  इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 3 दिनों तक कोल्हान समेत राज्य में कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकती है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट