राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर की हुई हत्या, शव जंगल में फेंका

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर की हुई हत्या

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला (रिपोर्ट – दीपक महतो ) : सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर बी मंडल की अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है।  डॉ बी मंडल का शव अपराधियों ने हत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। डॉ बी मंडल की हत्या को अंजाम देने के बाद बिना नंबर के सफेद रंग के बोलेरो से भाग रहे अपराधियों को पोटका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े : भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने मुख्य मार्ग से हटवाया गंदगी का अंबार, राहगीरों को हो रही थी परेशानी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पोटका पुलिस ने कवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भालकी गांव से डॉ बी मंडल के लाश को बरामद कर लिया है ।बताया जाता है कि आज सुबह 10 बजे राजनगर स्थित डॉ बी मंडल के आवास स्थित क्लीनिक से अपराधियों ने उनका अपहरण कर बोलेरो में जबरन लेकर भाग रहे थे जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया है। फिलहाल पोटका और राजनगर पुलिस द्वारा मिलकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---