Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

केन्द्र सरकार ने कालका जी, जेलर बाग एवं कठपुतली कॉलोनी के झुग्गी वासियों के पुनर्वास का काम चलाया है – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
वीरेन्द्र सचदेवा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की गत दस साल में अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया की सरकार ने झुग्गी क्लस्टरों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं से तो वंचित रखा ही है, उनकी सरकार के डयूसिब विभाग ने उनके पुनर्वास के लिए बिल्कुल काम नही किया है।

यह भी पढ़े : असम CM हिमंता बिस्वा और केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप, झारखंड सरकार पहुंची चुनाव आयोग

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सचदेवा ने कहा है की दिल्ली में अनेक झुग्गी बस्तियों की तरह ही जंगपुरा विधानसभा की मद्रासी बस्ती का भी है जिसका मामला न्यायलय में था पर दिल्ली सरकार ने ना उसके डयूसिब विभाग ने इस बस्ती को बचाने के लिए और ना ही इनके पुनर्वास के लिए कोई प्रस्ताव न्यायलय के समक्ष रखा।  सचदेवा ने कहा है की दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने उक्त मद्रासी बस्ती के लोगों को झुग्गी खाली करने का नोटिस दे दिया जिसका दिल्ली भाजपा ने लगातार विरोध किया है जिसके बाद अब मनीष सिसोदिया थोथी ब्यानबाज़ी कर नोटिस देने की जिममेदारी से बचना चाह रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है केन्द्र सरकार ने कालका जी, जेलर बाग एवं कठपुतली कॉलोनी के झुग्गी वासियों के पुनर्वास का काम चलाया है मनीष सिसोदिया दिल्ली में एक झुग्गी क्लस्टर बतायें जहां दस साल में केजरीवाल सरकार ने झुग्गीवासियों के जीवन सुधार का काम किया हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator