---Advertisement---

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई क्षेत्रों में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, चैम्बर अध्यक्ष से आवास जाकर की मुलाकात, मिला समर्थन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई क्षेत्रों में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार अभियान दिनोंदिन जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से जहां सीधे जुड़ कर संवाद करने में जुटी हुई हैं तो विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भाजपा को लगातार समर्थन की घोषणा कर रहे हैं। उधर भाजपा से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में कूद गए हैं। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : गोलमुरी, साकची काशीडीह में डा. अजय ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सुबह में भ्रमण के दौरान बाराद्वारी मैदान में लोगों से मुलाकात की और समर्थन मांगा। वह सिंहभूम चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के आवास गईं और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मूनका ने व्यापारी वर्ग के समर्थन का आश्वासन दिया। वह बिरसानगर आस्था साईं सिटी गईं और लोगों से भेंट कीं. बागुननगर, बागुनहातु में घर-घर जाकर समर्थन मांगा और समस्याओं को करीब से देखा। जगह-जगह काम कर रहे मजदूरों से भी मिलीं और उनका कुशल क्षेम पूछा।

गोलमुरी खालसा क्लब, रंगरेटा महासभा के झारखंड प्रदेश की आम सभा में भी शामिल हुईं, जहां उनका भव्य अभिनंदन किया गया। रंगरेटा महासभा ने भाजपा को समर्थन देने का वादा किया। पूर्णिमा ने इस मौके पर रंगरेटा महासभा की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रत्याशी बागुननगर कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह और टाटानगर चित्रगुप्त पूजा समिति के कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। टुइलाडुंगरी कालिंदी बस्ती की बैठक में उन्होंने वहां की समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन दिया। प्रजापित समाज, तैलिक साहू समाज, नाई समाज, कुशवाहा समाज और व्यापारी वर्ग ने भी समर्थन का वादा किया है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में महिला मोर्चा ने बनायी रणनीति:

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक राकेश प्रसाद की मौजूदगी में सोमवार को महिला मोर्चा की बैठक हुई जिसमें चुनाव की तैयारियों पर व्यापक विचार किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिन्दू ह्रदय सम्राट आदित्य नाथ योगी के बुधवार को होने वाली सभा, क्षेत्र के भ्रमण में होने वाली परेशानियों, जन संपर्क अभियान तेज करने सहित अन्य विषयों पर विचार किया गया। बैठक में मुख्य रुप से जिला महामंत्री संजीव सिंह, पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह, साकची मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष शीलू साहू, सीतारामडेरा की अध्यक्षा संजना साहू, बारीडीह की अध्यक्षा रुपा देवी, बिरसानगर की अध्यक्षा उर्मिला दास, टेल्को की अध्यक्षा सुधा यादव, गोलमुरी की अध्यक्षा विमला साहू, बर्मामाइंस की अध्यक्षा मधु तांती समेत काफी संख्या में महिलायें शामिल थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---