Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गोलमुरी, साकची काशीडीह में डा. अजय ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
गोलमुरी, साकची काशीडीह में डा. अजय ने चलाया जनसम्पर्क अभियान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने सोमवार को गोलमुरी,साकची, काशीडीह रिफ्यूजी कॉलोनी में जनसम्पर्क अभियान चलाया. लोगों ने अजय कुमार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. लोगों ने अजय कुमार को अपना समर्थन करने का वादा किया. मौके पर डा. अजय कुमार ने लोगों से कहा कि 25 वर्षों का शासन आपने देखा है एक बार मुझे मौका दिजीए आपको विश्वास दिलाता हूं निराश नहीं करुंगा. सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर बनाना मेरा सपना है जो आपके समर्थन और सहयोग से ही पूरा होगा.

यह भी पढ़े : भगोड़ा प्रत्याशी कितना भी रायता फैला ले, ये जनता है, सब जानती है – बन्ना गुप्ता

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. बस्तियों में उच्च स्तरीय नागरिक सुविधा उपलब्ध कराउंगा. आप लोगों ने मेरे संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को देखा है. नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन औऱ 24 घंटे विधायक कार्यालय का संचालन किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में आपकी समस्याओं का समाधान किया जा सके. लोगों ने कहा कि इसबार डा. अजय कुमार की जीत पक्की है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator