Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया को सैकड़ों की संख्या में चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमियों ने दी दी श्रद्धांजलि

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया को सैकड़ों की संख्या में चैम्बर भवन में दी श्रद्धांजलि
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया का पार्थिव शरीर को चैम्बर भवन ले जाया गया जहां उन्हें चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, विजय मेहता, निर्मल काबरा, पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, सदस्यगण एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और अश्रुपूर्ण विदाई दी।

यह भी पढ़े : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से विशाल टुसू मेला का आयोजन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये अपनी संवेदना व्यक्त की।  

अशोक भालोटिया ने चैम्बर के कई पदों को सुशोभित करते हुये लगातार दो सत्र 2017 से 2021 के बीच अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।  इस दौरान उन्होंने चैम्बर को नई ऊँचाईयों पर ले जाने हेतु प्रयत्नशील रहे और व्यवसायी, उद्यमी हित में कई कार्य किये। उनका नाम शहर के एक सफल उद्यमी के अलावा एक अच्छे और नेक समाजसेवी के रूप में भी जाना जाता है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि उनके निधन से व्यवसायी एवं उद्यमी समाज मर्माहत है। वे हमेशा हम सबों के लिये मार्गदर्शक बने रहे, हमने अपना अभिभावक खो दिया।  इस दुख की घड़ी में चैम्बर परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।

पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने कहा वे एक सरल ह्रदय इंसान थे। वे हमेशा व्यवसायी उद्यमी हित के कार्यों में लगे रहे।  उनका निधन चैम्बर परिवार के लिये अपूरणीय क्षति है। चैम्बर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर संदीप मुरारका, अभिषेक काबरा, अजय कुमार भालोटिया, दीपक चेतानी, हर्ष अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, कौशिक मोदी, मनीष गोयल, मोहित मूनका, पवन कुमार नरेडी, रोहित अग्रवाल, रोहित काबरा, सौरव संघी सन्नी, उमेश खीरवाल, विष्णु गोयल, सीए राजू बाबू, कमल किशोर अग्रवाल, अरूण अग्रवाल के अलावा काफी संख्या व्यवसायी उद्यमी उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator