Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली चुनाव अपडेट : प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबोया, इस पर लिखा था- मैं यमुना साफ नहीं कर पाया, माफ करना

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली चुनाव अपडेट : प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबोया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना नदी में डुबोया। वे सुबह करीब 10.40 पर ITO के यमुना घाट पहुंचे। इसके बाद बोट में सवार होकर नदी में गए और केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई। केजरीवाल के कटआउट पर लिखा था- मैं फेल हो गया, मुझे माफ करना। कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : शाह बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा: कुंभ में डुबकी लगाएं, पाप कट जाएंगे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना सफाई का वादा पूरा नहीं किया। हमारी सरकार बनते ही साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator