Dr Abhishek Child Care

झारखंड बोर्ड 10वीं की टॉपर गीताजंलि को कितने मिले अंक 

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
JAC 10th Topper
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 10वीं परीक्षा में कुल 91.71 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। जैक मैट्रिक रिजल्ट में हजारीबाग की गीतांजलि कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप किया है। गीतांजलि को कुल 493 अंक प्राप्त हुए हैं। गीतांजलि का कुल पास प्रतिशत 98.60% है।

यह भी पढ़े : बागबेड़ा की प्रतिमा गोराई बनी सिटी टॉपर, मिले 96.6 % अंक

गीतांजलि को किस विषय में मिले कितने अंक: 

हजारीबाग, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्रा गीतांजलि कुमारी को म्यूजिक में 100 अंक, अंग्रेजी में 99 नंबर, गणित में 98 अंक, साइंस में 100 अंक, सोशल साइंस में 96 अंक और संस्कृत में 87 नंबर मिले हैं। गीतांजलि के पिता का नाम उमेश पाल है।

झारखंड बोर्ड 10वीं का कैसा रहा रिजल्ट: 

जैक मैट्रिक रिजल्ट बीते साल की तुलना में इस साल 1.31% बेहतर रहा है। पिछले साल 90.39 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस साल जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए 433944 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 431488 ने परीक्षा दी थी जिनमें से 395755 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 221040 की फर्स्ट, 157194 की सेकेंड और 17521 की थर्ड डिविजन आई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator