Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मनरेगा कर्मियों को राहत: जल्द मिलेगा बकाया मानदेय, ईपीएफ और स्वास्थ्य बीमा पर भी कार्रवाई तेज़

By Riya Kumari

Published :

Follow
Relief to MNREGA workers: Arrears of honorarium will be given soon, action on EPF and health insurance also accelerated
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड:  झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने आज मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय बर्नवाल से मुलाकात कर राज्यभर के मनरेगा कर्मियों के लंबित मानदेय, उनके स्वास्थ्य बीमा , ईपीएफ की स्थिति और कई प्रखंडो मे मनरेगा मज़दूरों की बकाया मजदूरी राशि के भुगतान पर चर्चा की।

यह भी पढ़े : विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद सैनिकों के नाम पर वृक्षारोपण किया गया – आनन्द बिहारी दुबे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मनरेगा आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 591 करोड़ रुपये की मांग केंद्र को भेजी गई थी, जिसके विरुद्ध 693 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिससे मजदूरों को लम्बे समय से लंबित मजदूरी राशि मिल सकेगी। पूर्वी सिंहभूम जिल के गुडाबाधा और  चाकुलिया प्रखंडों के मनरेगा कर्मियों को पिछले 7 महीनों से मानदेय नहीं मिला है।

इस मुद्दे पर मनरेगा आयुक्त ने बताया कि इन प्रखंडों समेत राज्य के सभी प्रखंडो के मनरेगा कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान अगले 6-7 दिनों में कर दिया जाएगा। केंद्र से राशि प्राप्त हो चुकी है। सभी मनरेगा कर्मियों का ईपीएफ एकाउंट भी युद्ध स्तर पर खुलवाया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य बीमा और टर्म ईंस्यूरेंस के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जा चुका है।

इसके अलावा मनरेगा आयुक्त ने बताया कि Time Motion Study, जो देश के केवल 7 राज्यों में लागू थी, अब झारखंड में भी लागू हुई है इसके कारण मज़दूरों के मेन डेज के आकलन का आधार अब 73 सीएफटी की जगह 50 सीएफटी होगा इससे 1,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि राज्य सरकार को प्राप्त हुई है, जो ग्रामीण विकास विभाग की प्रशासनिक क्षमता और जवाबदेही को दर्शाता है। कुणाल ने इस पहल हेतु  ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का आभार जताया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator