सोशल संवाद/डेस्क : लोटस पेटल फाउंडेशन ने कॉरपोरेट पार्टनर के सहयोग से विनी सन स्कॉलरशिप 2026-27 की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि की मेधावी छात्राओं को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है.
यह भी पढे : असम राइफल्स में राइफलमैन समेत 354 पदों पर होगी नियुक्ति
पात्रता शर्तें : यह स्कॉलरशिप उन भारतीय छात्राओं के लिए है, जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया हो. छात्रा ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों (एससी/एसटी / ओबीसी के लिए 60 प्रतिशत) के साथ उत्तीर्ण की हो. आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 5,00,000 रुपये से कम होनी चाहिए.
स्कॉलरशिप : चयनित छात्राओं को पूरे एमबीबीएस पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान प्रति वर्ष 65,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जायेगी.
अंतिम तिथि : 30 अक्तूबर
ऐसे करें आवेदन : केवल ऑनलाइन
आवेदन स्वीकार किये जायेंगे.
विवरण देखें : www.b4s.in/awsar/WISS2











