Dr Abhishek Child Care

ज्योति मल्होत्रा केस में बड़ा, खुलासा पाकिस्तान के रिटायर्ड SI नासिर ढिल्लों से की थी मुलाक़ात

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: ज्योति मल्होत्रा केस में भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी और चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है, जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का कारण बन गई है। पाकिस्तान पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों और भारत की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बीच संपर्क के प्रमाण सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ज्योति ने पाकिस्तान प्रवास के दौरान नासिर ढिल्लों से न केवल मुलाकात की थी, बल्कि उनके साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू भी रिकॉर्ड किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबीक नासिर ढिल्लों रिटायर्ड होने के बाद वह यूट्यूब चैनल की आड़ में भारतीय यूट्यूबर्स से संपर्क स्थापित करता और धीरे-धीरे उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जोड़ने का काम करता था। नासिर ढिल्लों पाकिस्तान पुलिस से रिटायर होने के बाद यूट्यूब पर सक्रिय हो गया था। उसका चैनल तेजी से लोकप्रिय हुआ लेकिन जांच में सामने आया कि वह भारत के यूट्यूबर्स से संबंध बनाकर ISI और पाकिस्तानी सेना के लिए काम कर रहा था।

यूट्यूबर्स से दोस्ती, फिर जासूसी के लिए इस्तेमाल
सूत्रों के अनुसार, नासिर ढिल्लों पहले भारतीय यूट्यूबर्स से दोस्ती करता, फिर उन्हें पाकिस्तानी ISI एजेंट्स से मिलवाता. इसके बाद उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाने का टास्क देता था. यह प्रक्रिया बड़ी सावधानी से चलाई जा रही थी ताकि शक न हो.

दानिश नामक यूट्यूबर से भी जुड़े हैं तार
जांच एजेंसियों को नासिर ढिल्लों और भारतीय यूट्यूबर दानिश के बीच संपर्क के सबूत भी मिले हैं. अब इन संबंधों की गहराई और प्रभाव की जांच की जा रही है कि क्या इन यूट्यूबर्स के जरिए संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाई गई थी।


भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि पाकिस्तान पुलिस के सैकड़ों रिटायर्ड अधिकारी एक संगठित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो भारत के यूट्यूबर्स को निशाना बनाकर खुफिया जानकारी जुटाने में लगे हैं. इसी सिलसिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों का सामना कर रहीं ज्योति मल्होत्रा को 9 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा। इस पूरे मामले को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बड़ा खतरा माना जा रहा है. जांच एजेंसियां अब भारत में सक्रिय ऐसे अन्य यूट्यूबर्स की गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर रख रही हैं, जिनके पाकिस्तानी लिंक होने की आशंका है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator