केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे जमशेदपुर ; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बांटे डिग्री व गोल्ड मेडल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने पोखरी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संस्थान से पासआउट 1700 छात्र- छात्राओं को डिग्री प्रदान किया. इस मौके पर 120 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया.

यह भी पढ़े : नहीं चलेगी प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, मृत्यु के बाद अस्पताल शव को रोक कर नहीं रखेगा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, उड़ीसा की शैक्षणिक सलाहकार डॉ शुक्ला मोहंती, कुलपति डॉ प्रभात कुमार पाणी, कुलसचिव नागेंद्र सिंह  नेताजी सुभाष ग्रुप के चांसलर मदन मोहन सिंह मौजूद रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जमकर शरण की और विश्वविद्यालय के कुल अधिपति मदन मोहन सिंह को कर्मवीर पुरुष की संज्ञा दी. उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री हासिल करना बड़ी बात नहीं है. रोजगार करने से बेहतर रोजगार देने वाला बने. उन्होंने छात्र-छात्राओं को “आई कैन- आई विल” के फलसफे पर जीवन में आगे बढ़ाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर हफ्ते एक शैक्षणिक संस्थान खुल रहे हैं.

यहां के छात्र- छात्राएं देश- विदेश में परचम लहरा रहे हैं. वह दिन दूर नहीं जब शताब्दी वर्ष में प्रवेश करते- करते भारत विश्व गुरु बनेगा. इसमें आज के युवाओं की बड़ी भूमिका होगी. केंद्रीय मंत्री ने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और बेहतर इंसान बने के साथ- साथ रोजगार प्रदाता बनने की दिशा में प्रयास करने की सलाह दी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट