Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

17 साल बाद ‘तारक मेहता’ में नया राजस्थानी परिवार, जेठालाल-बबीता विवाद ने बढ़ाई चर्चा

By Muskan Thakur

Published :

Follow
After 17 years 'Tarak Mehta' is in a new Rajasthani family
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पिछले 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। प्रशंसक इसके दीवाने हैं। कई सितारे शो से बाहर हो चुके हैं, मेकर्स को कई विवादों का सामना करना पड़ा है, इसके बावजूद शो बंद नहीं हुआ है। न ही इसकी गति धीमी पड़ रही है। लेकिन इन दिनों यह सिटकॉम न केवल अपने विवादों के लिए, बल्कि कई अन्य कारणों से भी चर्चा में है।

ये भी पढ़े : नो एंट्री 2 पर बोनी कपूर ने किया खुलासा, पुराने कास्ट क्यों नहीं लौटे वापस

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

17 सालों में पहली बार तारक मेहता… के समाज में एक नए परिवार की एंट्री हो रही है, वहीं जेठालाल और बबीता जी के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें मेकर्स ने सजा दी थी। तारक मेहता शो की चर्चा एक अलग ही स्तर पर पहुँच गई है। आइए आपको बताते हैं कि कहाँ…क्या चल रहा है?

एक नए राजस्थानी परिवार की एंट्री

‘तारक मेहता‘ की गोकुलधाम सोसाइटी में एक नए परिवार की एंट्री हुई है, जो कॉमेडी में चार चाँद लगा देगा। 17 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब ऐसा फैसला लिया गया है। शो की शुरुआत कुछ खास परिवारों से हुई थी, कुछ एपिसोड बाद पोपटलाल की एंट्री हुई। लेकिन अब कई सालों बाद एक अलग ही रंग-रूप वाले परिवार की एंट्री हुई है।

शो के निर्माता असित मोदी ने हाल ही में यह जानकारी दी। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक राजस्थानी परिवार – धरती भट्ट, कुलदीप गौड़, अक्षन सहरावत और माही भद्रा – की नई एंट्री हुई है। कुलदीप गौड़ शो में जयपुर के रहने वाले रतन बिंजोला नाम के एक साड़ी विक्रेता की भूमिका निभाएंगे। धरती भट्ट, रतन बिंजोला की पत्नी रूपा की भूमिका में नज़र आएंगी। रूपा न केवल एक गृहिणी हैं, बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। अक्षन सहरावत और माही, दोनों रतन और रूपा के बच्चों की भूमिका निभाएंगे।

सास-बहू शोज़ को मिलेगी टक्कर

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नया राजस्थानी परिवार क्या नया तड़का लगाता है, लेकिन हाल ही में शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी टीआरपी को लेकर चर्चा में था। इसकी टीआरपी 2.1 है। यह शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस बार शो अनुपमा पहले नंबर पर है। एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 तीसरे नंबर पर है। एक समय था जब तारक मेहता अक्सर नंबर 1 की पोज़िशन पर रहता था।

ऐसे में, किरदारों के शो छोड़ने और दूसरे विवादों के बीच, माना जा रहा है कि एक नए कल्चर वाले परिवार की एंट्री मेकर्स का एजेंडा हो सकता है। बहुत मुमकिन है कि मेकर्स इस नए रंग के साथ सास-बहू वाले शोज़ को टक्कर देने की कोशिश कर रहे हों।

‘दयाबेन’ की वापसी पर सवाल

तारक मेहता… में भले ही राजस्थानी परिवार की एंट्री हो गई हो, लेकिन एक सवाल अभी भी बना हुआ है। फैन्स अभी भी दयाबेन यानी दिशा वकानी का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्हें शो से ब्रेक लिए 8 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक दयाबेन की वापसी के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बीच में मेकर्स ने कहा था कि वे दिशा वकानी को रिप्लेस करने वाले हैं। कई अभिनेत्रियों के ऑडिशन भी लिए गए, लेकिन क्या यहाँ भी बात नहीं बनी?

क्या जेठालाल और बबीता जी छुट्टी पर हैं?

इस एक विवाद ने सबका ध्यान खींचा। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड से जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी और बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता गायब थे। इसने सभी को चौंका दिया। कहा जा रहा था कि दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता भी शो से छुट्टी ले रहे हैं।

लेकिन इससे पहले कि यह खबर और ज़ोर पकड़ती, मुनमुन दत्ता ने बिना देर किए एक इंस्टा स्टोरी शेयर कर इसका खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ये सच नहीं हैं। जबकि दिलीप ने शो की 17वीं सालगिरह के जश्न पर इसका खंडन किया था। साथ ही असित मोदी ने कहा था- हाल ही में जेठालाल (दिलीप जोशी जी) कुछ एपिसोड में नज़र नहीं आए, क्योंकि उनकी कुछ निजी ज़िम्मेदारियाँ थीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है।

जेनिफर का दावा

जेनिफर मिस्त्री, जो अब शो छोड़ चुकी हैं, ने दावा किया है कि दिलीप और मुनमुन को सज़ा दी गई थी। जेनिफर ने कहा कि दिलीप जी और मुनमुन हॉरर ट्रैक के दौरान बाहर थे। विदेश से आने के बाद, वे घर पर बैठे थे। वे उस कहानी में शामिल नहीं थे। दिलीप को 1 महीने के लिए घर पर बैठा दिया गया था। मेकर्स इसे सज़ा के तौर पर करते हैं कि तुम लोग घूमने गए थे, इसलिए अब घर बैठो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator