---Advertisement---

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर देशभर में निकले पवन जत्था का हुआ स्वागत

By Riya Kumari

Published :

Follow
On the 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur Ji, the Pawan Jatha taken out across the country was welcomed

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सीख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस 24 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।यह दिन नौवें सिख गुरु की शहादत की याद दिलाता है,जिन्होंने 1675 में धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।उन्हें “हिन्द की चादर” (भारत की ढाल) की उपाधि दी गई थी, जो भारत में सभी धर्मों के लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

यह भी पढे : समाजसेवी ब्यूटी मंडल की मेहनत से दिव्यांग को मिला न्याय

इसी क्रम में गुरु तेग बहादुर जी का पवन जत्था आसाम से होते हुये पूरे देश का भर्मण पर निकला हुया है 27/08/2025 को येह जत्था जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारा होते हुये अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुआ।जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के निर्देशानुसार सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य सरबजीत सिंह बॉबी,राहुल भट्टाचार्जी और सर्वेश सोनारी साई मंदिर के समीप देश भ्रमण में निकले गुरु तेग बहादुर जी के जत्था का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया एवं के साथ-साथ यातायात व्यवस्था और विधि व्यवस्था पर भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुस्तैद रहकर शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से जत्थे को रवाना करवाये।सुधीर कुमार पप्पू ने सभी गुरुद्वाराकमेटी के लोग एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का  दिलसे आभार व्यक्त किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---