झारखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वन फिल्म महोत्सव, रांची में 28 नवंबर से आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jharkhand Forest Film Festival

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के जंगल, वन्यजीव और प्रकृति से जुड़ी कहानियां अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाई देंगी। राज्य पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के वन फिल्म महोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है। वन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘अरन्यक-2026 झारखंड वन फिल्म महोत्सव’ 28 से 30 नवंबर तक रांची में आयोजित होगा। इस महोत्सव के लिए देश-विदेश से 700 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां मिल चुकी हैं।

यह भी पढ़े : PM Modi करेंगे NH-19 सिक्सलेन सड़क का उद्घाटन, बिहार-झारखंड के बीच आसान होगा सफर

Sunrise Enclave

महोत्सव में चयनित करीब 50 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें जंगल, वन्यजीव, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, प्रकृति संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर समुदायों के जीवन से जुड़ी कहानियां शामिल होंगी।

28 से 30 नवंबर तक रांची में होगा महोत्सव

‘अरन्यक-2026 झारखंड वन फिल्म महोत्सव’ तीन दिनों तक आयोजित होगा। फिल्मों को इंडियन कंपटीशन, क्यूरेटेड स्क्रीनिंग और इंटरनेशनल स्क्रीनिंग जैसी श्रेणियों में प्रदर्शित किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री और एनिमेशन फिल्मों के साथ झारखंड तथा देश के अन्य हिस्सों की चर्चित फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग भी होगी।

8 देशों से आईं फिल्मों की प्रविष्टियां

इस फिल्म महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्मकारों की दिलचस्पी देखने को मिली है। पोलैंड, तुर्किये, ग्रीस, ताइवान, अजरबैजान, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। इन फिल्मों के जरिए अलग-अलग देशों के जंगलों, वन्यजीवों, पर्यावरणीय चुनौतियों और प्रकृति संरक्षण के प्रयासों को दर्शाया जाएगा।

700 से अधिक फिल्मों की एंट्री उत्साहजनक

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने कहा कि 700 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां मिलना उत्साहजनक है। इससे पता चलता है कि पर्यावरणीय मुद्दों और प्रकृति से जुड़ी कहानियों को लेकर दुनिया भर में रुचि है।

फिल्मकारों और पर्यावरण विशेषज्ञों को मिलेगा मंच

इस महोत्सव में फिल्मकारों, पर्यावरणविदों, शोधकर्ताओं, वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और सिनेमा प्रेमियों को एक मंच पर आने का अवसर मिलेगा। फिल्मों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जंगलों की चुनौतियों और प्राकृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क

‘अरन्यक-2026’ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ झारखंड की प्राकृतिक विरासत और स्थानीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। महोत्सव की खास बात यह है कि इसमें दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---