---Advertisement---

Team India के रिंकू सिंह को दाऊद गैंग से 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, दो गिरफ्तार

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Team India Rinku Singh threatened for extortion money

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Team India के स्टार बल्लेबाज़ Rinku Singh को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि कुख्यात दाऊद इब्राहिम गिरोह के दो सदस्यों ने रिंकू से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

यह भी पढ़ें: India Historic Win: सिराज, जडेजा और राहुल की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल, बुमराह टॉप पर कायम

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद नाम के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक, फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच रिंकू की प्रमोशनल टीम को तीन बार धमकी भरे संदेश भेजे गए थे।

पहले मांगी मदद, फिर दी जान से मारने की धमकी

फरवरी 2025 में आरोपी नवीद ने रिंकू को खुद को “फैन” बताकर वित्तीय मदद की गुहार लगाई। लेकिन जब उसे जवाब नहीं मिला, तो उसने धमकी भरे संदेश भेजने शुरू कर दिए। 20 अप्रैल को भेजे गए एक मैसेज में नवीद ने खुद को “दाऊद गैंग का आदमी” बताते हुए लिखा कि अगर पैसे नहीं मिले तो रिंकू की हत्या कर दी जाएगी।

रिंकू सिंह की टीम ने तत्काल मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और ट्रेसिंग के ज़रिए आरोपियों को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।

रिंकू सिंह का क्रिकेट सफर और निजी ज़िंदगी

रिंकू सिंह हाल ही में एशिया कप 2025 में भारत की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, जहां भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में रिंकू भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।

क्रिकेटर के निजी जीवन की बात करें तो रिंकू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी सगाई जौनपुर के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज से हो चुकी है, जो समाजवादी पार्टी से सांसद हैं।

रिंकू एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। IPL में मिली सफलता के बाद रिंकू ने अपने परिवार के लिए नया घर बनाया और अब अपने परिवार को बेहतर जीवन देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई और जांच की दिशा

मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों से मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और ट्रांजेक्शन डेटा जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों का संपर्क अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से था और वे गिरोह के नाम पर धमकियां भेजते थे।

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह जांचने में जुटी है कि क्या इस धमकी के पीछे असली गैंग कनेक्शन था या किसी ने दहशत फैलाने के लिए दाऊद का नाम इस्तेमाल किया।

  • टीम इंडिया के रिंकू सिंह को दाऊद गिरोह से 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए
  • धमकी भरे मैसेज फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच भेजे गए
  • रिंकू जल्द करेंगे सांसद प्रिया सरोज से शादी
  • पुलिस ने जांच को लेकर स्पेशल टीम गठित की
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---