दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने JRLI-RKSN रेलखंड के स्टेशनों का किया व्यापक निरीक्षण

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Anil Kumar Jain, General Manager of South Eastern Railway, conducted a comprehensive inspection

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत JRLI-RKSN रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेलवे सुरक्षा को और मजबूत करना, परिचालन व्यवस्था की दक्षता का आकलन करना तथा विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था।

यह भी पढ़े : Godhra Train Burning Case: गोधरा अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Sunrise Enclave

निरीक्षण की शुरुआत सुबह 7:30 बजे JRLI स्टेशन से हुई। इसके बाद महाप्रबंधक ने JRLI-RKSN रेलखंड का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे ट्रैक, आधारभूत संरचना, परिचालन व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

महाप्रबंधक ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे आधारभूत संरचना विकास एवं यात्री सुविधा संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही, कार्यों के दौरान रेलवे द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस निरीक्षण के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी महाप्रबंधक के साथ मौजूद रहे। वहीं, चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) एवं संबंधित शाखा अधिकारियों ने JRLI स्टेशन पर निरीक्षण दल में अपनी भागीदारी निभाई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के निरीक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना, चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करना और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करना है। इससे रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुचारु और यात्री सुविधाओं के लिहाज से बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---