सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सारण के मांझी और मकेर में NDA कैंडिडेट्स के समर्थन में सभा की। CM ने जनता से JDU प्रत्याशी रणधीर सिंह(मांझी) और मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल (एकमा) को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़े : ज्योति सिंह ने चुनाव के लिए जनता से मांगे पैसे, यूजर ने कही बड़ी बात
अपने 10 मिनट के भाषण में उन्होंने लोगों को जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा, ‘आप सब जानते हैं जब 2005 में हम लोगों की सरकार बनी तब से हम लोग विकास के काम में लगे हुए हैं, उसके पहले क्या स्थिति थी। पहले के हालात बहुत बुरे थे, लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे। शाम में लोग घर में बंद रहते थे।
पहले वालों ने कोई काम नहीं किया है। उन्हें वोट मत दीजिएगा। हम लोगों को जिताएगा, विकास के काम लगातार होते रहेंगे।’
बिहार के विकास का काम हो रहा है
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘बिहार के विकास का काम हो रहा है, किसी भी प्रकार के डर या भय का वातावरण नहीं है। प्रेम और भाईचारे का माहौल है। पहले हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था, मंदिरों की घेराबंदी कर दी गई। पहले वाले सरकार ने कुछ नहीं किया।
हम लोगों ने रोजगार और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया, नौकरी दी और बहाली की, लड़के और लड़कियों के लिए साइकिल और पोशाक योजना चलाई, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया, पहले स्वास्थ्य सेवा बहुत खराब थी।’








