---Advertisement---

Jamshedpur में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
MP Sports Festival was organised in Jamshedpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के तहत Jamshedpur लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद बिद्युत बरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और जिला भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा प्रमुख रूप से शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: OLA-UBER में महिलाएं चुन सकेंगी फीमेल ड्राइवर: एप में जेंडर चॉइस ऑप्शन जरूरी, नई गाइडलाइंस जारी

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने अटल जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। सांसद बिद्युत बरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को खेल और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है, ताकि वे राज्य और देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड आज क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और ऐसे आयोजनों से भविष्य में और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे। विधायक पूर्णिमा दास साहू ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।

सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन, बैडमिंटन, खो-खो, योगासन, कबड्डी, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और फुटबॉल सहित कुल आठ खेलों का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में करीब 15 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि लगभग 10 हजार खिलाड़ियों ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से सीधे भागीदारी की। आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन भी सभी खिलाड़ियों और उपस्थित अतिथियों ने सुना। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं और आने वाले समय में भारत कई विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने जा रहा है। पूरे आयोजन में क्रीड़ा भारती और अन्य संगठनों के योगदान की भी सराहना की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---