---Advertisement---

वर्ष 2025 काले कंबल सेवा अभियान के 25 वर्ष हुए पूरे , हजारों जरूरतमंदों को ठंड से मिली जीवनदायी राहत

By Aditi Pandey

Published :

Follow
In 2025 Blanket Service Campaign completes 25 years

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सेवा को संस्कार और संवेदना को शक्ति मानते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा इस वर्ष 2025 संचालित व्यापक कंबल वितरण अभियान का आज सफल, गरिमामय एवं ऐतिहासिक ढंग से समापन हुआ। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में यह अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर, सुव्यवस्थित और पूर्ण मानवीय भाव के साथ संचालित किया गया। इसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े उस व्यक्ति तक पहुँचना था जो कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक संघर्ष करता है।

यह भी पढ़ें: बीजेडी के स्थापना दिवस पर फूल-मालाओं से वंचित रही बीजू बाबू की प्रतिमा

अभियान के अंतिम दिन छोटा गोविंदपुर, यशोदा नगर, रेलवे फाटक गोविंदपुर, डिपो बस्ती, मिल एरिया, गोडाउन एरिया, बर्मामाइन्स, बिरसानगर संडे मार्केट सहित अनेक क्षेत्रों में जरूरतमंदों, बुजुर्गों और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। इससे पूर्व ग्रामीण अंचलों में पटमदा, पोटका, घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा , सबर बस्ती सहित सैकड़ों गांवों, टोलों और दुर्गम बस्तियों तक सेवा पहुँचाई गई। शहरी क्षेत्रों में साकची कार्यालय से समन्वय करते हुए शहर की लगभग हर प्रमुख बस्ती, आश्रम, मंदिर परिसर और श्रमिक इलाकों में जरूरतमंदों को ठंड से राहत के भाव से कम्बल प्रदान किया गया । इनमें घर बार छोड़ शहर में प्रवास करने वाले असंख्य साधु महात्मा भी शामिल हैं।

यह अभियान केवल कंबल वितरण का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण बना। हर हर महादेव सेवा संघ ने यह संदेश स्पष्ट किया कि सेवा कोई एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन भर निभाई जाने वाली सामाजिक प्रतिबद्धता है। यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि जब संकल्प दृढ़ हो और भाव सच्चा हो तो मानवीय संवेदना समाज की सबसे बड़ी पीड़ा को भी कम कर सकती है।

इस अवसर पर संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा- “सेवा ही हमारा संकल्प है और संवेदना ही हमारी शक्ति। जब ठंड जीवन के लिए चुनौती बन जाती है तब जरूरतमंदों के बीच खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है। पिछले 25 वर्षों से हर हर महादेव सेवा संघ इसी भावना के साथ कार्य करता आ रहा है। हमारी सेवा कभी किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि उस अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का प्रयास जो सबसे अधिक असहाय है। यह अभियान समस्त शहरवासियों, समर्पित कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और समाजसेवी साथियों के अथक परिश्रम का परिणाम है। उनके बिना यह ऐतिहासिक सेवा संभव नहीं थी।”

संघ ने यह संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी हर हर महादेव सेवा संघ इसी सेवा भाव के साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। सेवा का यह दीप निरंतर जलता रहेगा और समाज में आशा, विश्वास और मानवता का प्रकाश फैलाता रहेगा। समस्त शहरवासियों ने संघ द्वारा विगत 25 वर्षों से निरंतर किए जा रहे इस मानवीय सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---