---Advertisement---

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, जानिए कौन हैं अवीवा बेग

By Riya Kumari

Published :

Follow
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, जानिए कौन हैं अवीवा बेग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि 25 साल के रेहान ने हाल ही में अपनी सात साल पुरानी रिलेशनशिप को अगले पड़ाव पर ले जाते हुए अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

यह भी पढे : मेरे लोग अभी बच्चे हैं; जमशेदपुर में राष्ट्रपति ने आदिवासियों के विकास के लिए दिए मंत्र

सूत्रों के अनुसार, दोनों परिवारों की इस रिश्ते के लिए पूरी सहमति है। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है और दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।

कौन हैं रेहान वाड्रा?

रेहान वाड्रा एक विज़ुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। वे महज 10 साल की उम्र से फोटोग्राफी कर रहे हैं। मुंबई के कोलाबा में स्थित कंटेम्पररी आर्ट गैलरी APRE Art House में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनके काम में वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी शामिल है।

साल 2021 में रेहान ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी पहली सोलो आर्ट एग्ज़ीबिशन ‘Dark Perception’ लॉन्च की थी। यह प्रदर्शनी 2017 में स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान आंख में लगी चोट के बाद उनके अनुभवों पर आधारित थी, जिसमें उन्होंने रोशनी, समय और जगह की नई व्याख्या पेश की।

रेहान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आंख की चोट के बाद उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी पर ज्यादा फोकस किया और अंधेरे के कॉन्सेप्ट के जरिए चीज़ों को देखने का नया नजरिया विकसित किया।

परिवार से मिला फोटोग्राफी का शौक

रेहान को फोटोग्राफी का शौक अपनी मां प्रियंका गांधी वाड्रा से मिला है। उनके दादा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी का काफी शौक था और रेहान उनके कामों से प्रेरणा लेते हैं।

अवीवा बेग भी हैं क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी

रेहान की मंगेतर अवीवा बेग भी एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वे क्रिएटिव इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग पर काम करती हैं। फिलहाल, इस सगाई को लेकर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---