---Advertisement---

जनशताब्दी के अचानक टाटानगर जं. से रद्द होने से परेशान बड़बिल क्षेत्र के 11 जुनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
sudden cancellation of train from Tatanagar बड़बिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील क्षेत्र के बड़बिल ताइक्वांडो एसोसिएशन के 11 जूनियर प्रतिभागी कोलकाता में आयोजित 10वें ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लिए थे। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग श्रेणियों में मैडल जीतकर अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: PAN Card को Aadhar से लिंक करने की अंतिम तारीख आज खत्म, 1 जनवरी से होगा इनएक्टिव

चैंपियनशिप समाप्त होने के बाद 31 दिसंबर को बड़बिल वापसी के लिए हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा की जा रही थी। लेकिन ट्रेन लगभग 6 घंटे लेट चलने के बाद टाटानगर जंक्शन पर रद्द कर दी गई। सभी प्रतिभागियों और कोच की टिकट बड़बिल तक होने के बावजूद उन्हें टाटानगर जंक्शन पर ही उतरना पड़ा। इस मामले ने सवाल खड़ा कर दिया है कि जब ट्रेन को रद्द करना तय था, तो यात्रियों को बड़बिल तक की टिकट क्यों जारी की गई। दक्षिण-पूर्व रेलवे मंडल के इस निर्णय के कारण देश के होनहार खिलाड़ी और उनके कोच काफी परेशान हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---