सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 1,232 रुपए गिरकर 1,35,443 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,36,675 रुपए पर था।वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 1,22,25 रुपए कम होकर 2,35,775 रुपए पर आ गई है। इससे पहले कल ये 2,48,000 रुपए पर थी, जो इसका ऑल टाइम हाई भी है।

ये भी पढे : बढ़ता वजन सिर्फ खान-पान नहीं, कफ दोष भी हो सकता है वजह
सोने-चांदी में प्रॉफिट बुक कर रहे निवेशक
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी के रेट कल ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे ऐसे में कई निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। इससे आज चांदी के दाम में बढ़ी गिरावट है। वहीं सोने में भी निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं।
हालांकि ये गिरावट लम्बी नहीं चलेगी। आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी देखने को मिल सकती है। चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।










