---Advertisement---

अंश-अंशिका प्रकरण : गुलगुलिया सूर्या-सोनम ने उठाया था बच्चों को, आरोपी बैलून बेचता था बाजार में

By Riya Kumari

Published :

Follow
अंश-अंशिका प्रकरण : गुलगुलिया सूर्या-सोनम ने उठाया था बच्चों को, आरोपी बैलून बेचता था बाजार में

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : राजधानी का चर्चित मामला अंश-अंशिका लापता प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी शामिल है। दोनों का नाम सूर्या और सोनम है। गुलगुलिया सूर्या-सोनम बिहार में औरंगाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों को पुलिस ने मीडिया से दूर रखा है। वहीं, बच्चे से पुलिस कहानी पता करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढे : टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम टीईईपी 2.0 का शुभारंभ

सूत्रों, से पता चला है कि घटना के दिन आरोपी दोनों बाजार में बैलून बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान महिला का ध्यान दोनों बच्चे पर गया। इसके बाद दोनों को अकेला देखकर महिला ने पति के साथ मिलकर दोनों बच्चे को बैलून के बहाने अपने साथ कुछ दूर लेकर गया और फिर अपने साथ लेकर दोनों को चला गया। हालांकि, अभी तक हकीकत कहानी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्र पूरी कहानी पत्रकारों के समक्ष साझा करेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---